Gallery
 
															
				
									
						"देवाची आलंदी" साक्षी बानी है अद्भुत ऊर्जा, दिव्यता तथा श्रद्धा भक्ति की।					
				
									
						
						 इंद्रायणी घाट पर 1,111 छात्रों द्वारा रोमहर्षक मृदंग वादन ने, श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य मंत्र घाट पर गूँजे स्वरों ने और 11,111 छात्रों द्वारा स्वरांजलि दिए गए गीता पाठ ने आध्यात्मिकता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
					
				
									
							
				
									
						गीता भक्ति अमृत महोत्सव					
				
									
						
						गीता भक्ति अमृत महोत्सव के आध्यात्मिक उत्सव में पूज्य संतों और गणमान्य विभूतियों ने संत ज्ञानेश्वर महाराज की अमर तप-ज्ञान-भक्ति परंपरा को नमन किया। दिव्य आनंद की अनुभूति का साक्षात्कार हर उपस्थित जन ने आत्मसात किया।					
				
									
							
				
									
						वेदश्री तपोवन, आळंदी 					
				
									
						
						गुरु पूर्णिमा, गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा, गुरु पूजा और कृतज्ञता का दिन है। इस दिन परमेश्वर शिव ने दक्षिणामूर्ति के रूप में ब्रह्मा के चार मानसपुत्रों को वेदों का ज्ञान प्रदान किया था और इसी दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्मदिन भी है। वेदश्री तपोवन गुरू पोर्णिमा उत्सव की कुछ विषेश झलकियां |					
				
							
				
									
						धर्म यात्रा, कॅनडा 					
				
									
						
						
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि जी महाराज की कॅनडा यात्रा मे अनेक कार्यक्रमोंका आयोजन किया गया है ।
कॅनडा के ओंटारियो राज्यके मुख्यमंत्री कार्यालयमें आज पू. स्वामीजी का भावपूर्ण स्वागत एवम् सम्मान किया गया।					
				
							
				
									
						 ‘घर घर गंगा, घर घर गीता, घर घर तुलसी’  उपक्रम					
				
									
						
						विश्व प्रवासी सामाजिक एवम् सांस्कृतिक संघ (WNSCA) द्वारा ‘घर घर गंगा, घर घर गीता, घर घर तुलसी’ यह उपक्रम 11 जून, 2023 को मुंबई मे आयोजित हो रहा है । 
आयोजक कार्यकर्ताओंने इस उपक्रम की विस्तृत जानकारी महाराज  जीको दी। 
पू. स्वामीजी ने उपक्रम को हार्दिक शुभकामना व्यक्त की।					
				
							
				
									
						व्यायाम मंदिर का शुभारंभ					
				
									
						
						श्री शिवसमर्थ क्रीडा संकुल, मुळीकवाडी,सातारा (महाराष्ट्र )  : व्यायाम मंदिर का शुभारंभ
स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि जी महाराज  के करकमलोंद्वारा संपन्न हुआ ।					
				
							
				
									
						शिवमहापुराण कथा, कॅनडा					
				
									
						
						भारतमाता मंदिर, कॅनडा द्वारा दि 8 से 14 मई 2023 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि जी महाराज की शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है।					
				
									
							